अफसर ई-ऑफिस के जरिए करें कार्य : डीएम
रुद्रप्रयाग
जिले के सभी कार्यालयों में आम जनता द्वारा द्वारा दर्ज की जाने वाली समस्याओं एवं आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादन करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा सभी पत्राचार एवं पत्रावलियों का संचालन एक अप्रैल, 2023 से ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए ई-ऑफिस से कार्य सम्पादित न करने वाले अफसरों का माह मार्च का वेतन आहरित नहीं करने दिया जाएगा।

