नगर निगम की बोर्ड बैठक 13फरवरी को

रुड़की। नगर निगम की बैठक तेरह फरवरी को होगी। बैठक के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि आगामी तेरह फरवरी को होने वाली बैठक की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निगम के सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की बैठक में नगर के विकास कार्यों को लेकर तो चर्चा होगी। साथ ही सभी वार्डों से आए प्रस्ताव पर भी विकास कार्यों को पूरा कराए जाने की मोहर लगेगी। मेयर ने कहा कि पार्षदों द्वारा प्रस्ताव में दिए गए एजेंडों को पास कराकर नगर हित में विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *