महिला की चेन झपटी

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला से चेन झपटने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर गली नंबर 3 निवासी भूपेश चन्द्र पांडे की मां रविवार शाम को अपने घर आ रही थी। तभी पीछे से काली जैकेट पहने एक युवक ने उनके गले में पहनी 10 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। मुखानी एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि भूपेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *