छात्राओं को दे शार्ट टर्म कार्स की जानकारी

पौड़ी

बुधवार को डीएम सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्राओं को सोशल मीडिया, साइबर ठगी, आत्मरक्षा, करियर काउन्सिलिंग, वित्तीय साक्षरता का शार्ट टर्म क्रेश कोर्स करवाया जाए। उन्होंने शार्ट टर्म क्रेश कोर्स के लिए प्रायोगिक तौर पर जिले के 5 इण्टरमीडिएट स्कूलों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। इन स्कूलों में बालिकाओं को सोशल मीडिया, साइबर ठगी, आत्मरक्षा, करियर काउन्सिलिंग, वित्तीय साक्षरता के प्रशिक्षण के लिए पुलिस, शिक्षा, खेल, बैंकर्स, समाज कल्याण विभाग को विषय विशेषज्ञ, मास्टर ट्रेनर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। महिला लिंगानुपात में सुधार को लेकर डीएम ने सीएमओ को आशा कार्यकर्ताओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कन्या भ्रूण हत्या के प्रावधानों का सख्ती के अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होने विभागों में महिला सुरक्षा समिति बनाने, परित्यक्ता पेंशन, दीन दयाल किसान कल्याण व नन्दा गौरा योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, डीपीओ जितेंद्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *