आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उक्रांद की बैठक आयोजित
देहरादून,
आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों एवं बेरोजगारों के भर्ती घोटालों के आंदोलन को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल के कार्यालय में अति आवश्यक बैठक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शक्ति शैल कपरूवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अति महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये जिसमें सभी निकायों को लेकर प्रभारियों की रिपोर्ट पर चर्चा हुई कि सभी निकायों के वार्डों में प्रत्याशियों की तैयारी के लिए केंद्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रवार प्रचार करेंगे वो वार्डों में हो रही बैठकों में उपस्तिथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व भर्ती घोटालों को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया कि दल सरकार से सीबीआई जांच की मांग तथा बेरोजगारों पर संगीन सभी धाराओं को हटाने को लेकर 20 फरवरी 2023 को पूरे प्रदेश में जिलों के मुख्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि दल यह भी मांग सरकार से करेगा कि भर्ती घोटालों में संलिप्त जिनके द्वारा अवैध नियुक्तियां की गयी हैं जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्षों तथा पेपर लिक घोटालों में संलिप्त नेताओं को जेल भेजा जाए की मांग रहेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. कपरूवान ने कहा कि दल के द्वारा निर्णयों व कार्यकर्मो में सभी पदाधिकारीगण से लेकर कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि दल बेरोजगारों के आंदोलन को पूर्ण समर्थक देता हैं तथा दल बेरोजगारों के हितों के लिए खड़ा हैं। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

