मां-बेटे पर गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज
ऋषिकेश। देहरादून निवासी मां-बेटे ने जेजे एजुकेशन इंस्टीट्यूट का सदस्य रहते हुए संस्थान की रकम गबन कर ली। अन्य सदस्यों को इसका पता चला, तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नमाजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक संजय कुमार पुत्र रमेश चंद्र जोशी, निवासी कुआंवाला देहरादून ने यह शिकायत दी। तहरीर में बताया कि वंदना सिंह पत्नी स्व. जीएस जादोन निवासी ईसी रोड देहरादून ने एजुकेशन संस्थान का सदस्य रहते हुए बेटे पुष्कर जादोन के साथ मिलकर रकम हड़प ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि गबन का यह मामला पांच साल पुराना जुलाई 2018 से नवंबर 2019 के बीच का है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 408 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

