शराब तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश। नशा तस्करी में संलिप्त तीन लोगों को पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों से पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस ने देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे के मुताबिक आरोपी सुनील कुमार पुत्र स्व. बिशन सिंह निवासी बनखंडी ऋषिकेश को देसी शराब के 38 पव्वों के साथ पकड़ा गया। आरोपी की गिरफ्तारी परशुराम चौक के पास से हुई। वहीं नंद किशोर पुत्र जगेश्वर साहनी निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, ऋषिकेश को अंग्रेजी शराब के 40 पव्वों के साथ आईडीपीएल से पकड़ा गया। जबकि, अनिल पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश को देसी शराब के 52 पव्वों के साथ मनसा देवी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

