भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने किया जलाभिषेक
पिथौरागढ़। भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने यहां शिवालय में जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे परेशान जनता की दिक्कत को दूर करने के लिए भगवान की शरण में आए हैं। महाशिव रात्रि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालयों में जाकर जलाभिषेक किया।कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये ।प्रदेश में आये दिन पेपर लीक जैसे बड़े मामले सामने आ रहे हैं। फिर भी सरकार मौन बैठी है। कहा बेरोजगार युवाओं पर जबरन लाठीचार्ज किया जा रहा है। विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच की मांग की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण बोहरा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता मोहन बोहरा, मनीष बिष्ट,घनश्याम साह,विधानसभा यूथ उपाध्यक्ष अनिल बिष्ट व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

