अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा
पिथौरागढ़। जनपद में अवैध शराब को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। कोतवाली पुलिस ने दो और लोगों को शराब के साथ पकड़ा है। एसआई हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वड्डा स्टेशन के समीप गंगोलीहाट औलागड़ा निवासी भगवान नाथ को शराब के साथ पकड़ा। इसके अलावा बबीता टम्टा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान नेपाल मूल के धन सिंह उर्फ धन बहादुर को शराब के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

