पिथौरागढ़। न्यायालय से गैर जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। नगर में पुलिस ने दो और वारंटी को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक भादवि की धारा 379, 411 में पंजीकृत कुमौड़ निवासी दीपक जोशी और धारा 138 एनआई एक्ट के आरोपी चंडाक निवासी अमित पांडे को गिरफ्तार किया है।