एक एक गन्ने की पर्चियों के लिए जूझ रहे किसान

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गन्ना किसानों को इस समय विभिन्न समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। किसानों को लक्सर मील से समय से गन्ने की पर्चियां नहीं मिल रही है। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से कई तोलकंद्र बंद है। जिसके चलते गन्ने का तोल नहीं आ रहा है। गन्ने का तोल नहीं होने और पर्चियां नहीं मिलने की वजह से किसान खेतों से गन्ने का उठान नहीं कर पा रहे हैं।
गांव रानीमाजरा, शाहपुर, पदार्था, झाबरी, फेरुपुर, धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, बादशाहपुर, पथरी, झाबरी सहित दर्जनों गांव के किसानों को लक्सर मील द्वारा लगाए गए गन्ना तोलकेंद्र बंद है। जिसके चलते किसान अपने खेतों को अन्य फसलों के लिये खाली नहीं कर पा रहे है। किसानों का आरोप है मील प्रबंधक की गलत नीति के चलते किसानों को समय से पर्चियां भी नहीं दी जा रही है। किसान पवन चौहान, सुनीत चौहान, निसार अहमद, रमेश सिंह, राजबीर, शमशाद, इरशाद, बबलू, मुकर्रम, दलीप, इरफान ने बताया कि मील में गन्ने की मात्रा अधिक पहुंच रही है। जिसके चलते कर्मचारियों के द्वारा पर्ची जारी करने में देरी हो रही है। गन्ना समिति डारेक्टर मोहब्बत अली ने बताया पर्चियों के संबंध में मिल प्रबंध कमेटी से वार्ता चल रही है। किसानों को जल्द पर्चियां उपलब्ध कराई जाएगी। लक्सर मील प्रबंधक सुरेश शर्मा ने बताया कि किसानों को जरूरत के आधार पर पर्चियां दी जा रही है। तोलकेंद्र से गन्ना उठान में देरी के चलते तोलकेंद्र बंद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *