सुभाषनगर में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी दबोचा

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के एक बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तीन दिन पूर्व तरुण शर्मा पुत्र चंद्र भूषण शर्मा निवासी गली नंबर 14 सुभाषनगर के घर चोरी हुई थी। घटना के वक्त तरुण शर्मा अपने परिवार के साथ किसी काम से देवबंद सहारनपुर गए हुए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी नदीम उर्फ निन्ना निवासी गली नंबर डी.5 सुभाषनगर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी के एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स आदि सामान बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *