नई टिहरी में कनिष्ठ सहायक परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी

 नई टिहरी

 कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022 अन्य जनपदों के साथ जनपद टिहरी गढ़वाल में आगामी पांच मार्च को आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा 11 से 1 बजे के बीच संपन्न होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई है।
परीक्षा को लेकर नोडल अधकारी एडीएम रामजी शरण ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ वर्चुअली बैठक आयोजित की। बैठक में बताया कि परीक्षा के लिए जनपद में 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। एसडीएम टिहरी को जोनल मजिस्ट्रेट तथा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जनपद क्षेत्रान्तर्गत 12 परीक्षा केंद्रों में 2 हजार 688 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात गोपनीय पैकेट्स को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को भेजा जाएगा। जिसके लिए अधीक्षक डाकघर टिहरी प्रखंड नई टिहरी को इस कार्य के लिए मुख्य पोस्ट ऑफिस नई टिहरी के संबंधित स्टाफ सहित चार डिस्पेज काउन्टर को उपस्थिति सहित खोलने को कहा गया है। एडीएम ने गोपनीय परीक्षा सामग्री को कोषागार से प्राप्त करने से लेकर परीक्षा केंद्रों में हस्तगत कराए जाने तथा परीक्षा समाप्ति पर पोस्ट ऑफिस में जमा करने तक को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही कंट्रोल रूम बनाने, तीन सदस्यीय उड़नदस्ता टीम बनाने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रधानाचार्य व केन्द्र व्यवथापकों के सम्पादित की जाने वाली कार्यवाही से संबंधितों को अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *