पौड़ी में सदस्यता अभियान चलाएगी सपा, 1हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

पौड़ी

समाजवादी पार्टी ने पौड़ी में अपना जनाधार बढ़ाना शुरू कर दिया है। पौड़ी में सपा सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके साथ ही 1000 सदस्य बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्यता अभियान के प्रमुख महावीर सिंह ने शुक्रवार को पौड़ी में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का पहला चरण रूट पर आज से शुरू किया गया है। कहा कि पौड़ी में भी अभियान चलाया जाएगा। जिले में सपा अपना जनाधार बढ़ाने के लिए 1000 सदस्य बनाएगी। साथ ही पार्टी की रीति और नीति लोगों को तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव में सपा तीसरे विकल्प के रूप में उतरेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुभाष नेगी, राजेंद्र प्रसाद, विनोद पंवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *