आप की नीतियों से भाजपा को लग रहा डर, शीर्ष नेताओं को कर रही टारगेट

रुड़की

आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की बैठक में रुड़की जोन के हर विधानसभा क्षेत्र और वार्ड में मोर्चा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को सियाासी षडयंत्र करार दिया गया। मालवीय चौक के एक बैंक्वट हाल में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत ने कहा आम आदमी पार्टी सरकार के दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य में किए बेहतरीन कार्यो को देख और बढ़ती लोकप्रियता को देख भाजपा घबरा गई है। इसलिए शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी करवाई। भाजपा आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को टारगेट कर रही है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष और रुड़की जिला प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि भाजपा को आप की नीतियों से डर लग रहा है। इसलिए दिल्ली में इस तरह की कार्रवाई की गई। संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *