नारसन में उप प्रधानों ने ली शपथ

रुड़की

नारसन ब्लॉक मुख्यालय पर नवनिर्वाचित उप प्रधानों को पद में गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने उन्हें पूरी निष्ठा और लगन के साथ क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए कहा। कुरडी में नारसन ब्लॉक मुख्यालय सभागार में क्षेत्र के 63 उप प्रधानों को निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित ग्राम उप प्रधान मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नारसन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने सभी नवनर्वाचित ग्राम उप प्रधान को संबोधित किया। कहा कि क्षेत्र का विकास करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए जो जिम्मेदारी क्षेत्र की जनता ने उन्हें सौंपी है उसका ईमानदारी के साथ निर्वाहन होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *