जीआरपी ने बच्ची को बरामद किया
रुड़की
घर से नाराज होकर निकली बच्ची को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्ची ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रही थी। जीआरपी के चौकी प्रभारी एसआई संजय शर्मा, कांस्टेबल अनिरुद्ध त्यागी, मोहम्मद इफ्तिखार, सनी कुमार, चंद्रकिरण, सतीश चंद त्यागी के साथ हरिद्वार बांद्रा एक्सप्रेस में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बच्ची ट्रेन में अकेली बैठी हुई मिली, जिसने खुद को द्वारका विहार कॉलोनी हरिद्वार निवासी और उम्र 12 साल बताई। चौकी प्रभारी ने आसपास के थाना, चौकी से संपर्क किया कहीं भी बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी नहीं दी थी। द्वारका विहार कॉलोनी कनखल क्षेत्र में होने की जानकारी पर जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर से संपर्क किया गया। उन्होंने कॉलोनी के सभासद का मोबाइल नंबर लेकर दिया। उसके बाद बालिका के बारे में पता चला। बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया है।

