गन्ना किसानों के हितों के प्रति सरकार गंभीर:यतिश्वरानन्द

रुड़की

लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि समिति पारदर्शिता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के हितों के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें समय पर गन्ना भुगतान कर रही हैं। किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार की ओर से किसान हितों में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। बैठक में समिति का नया भवन बनाए जाने, इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति से परिसम्पत्तियों के बंटवारे आदि पर विचार-विमर्श किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि समिति का भवन बनाने के लिए पूरा सहयोग देंगे। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष रेनू रानी ने की। संचालन सुशील राठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रविंदर सिंह पनियाला, पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र, मंडी समिति की अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, इकबालपुर गन्ना समिति के चेयरमैन सुंदर सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *