डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों के पढ़ने एवं सीखने के अनुभव बढ़ाने के उद्देश्य से ऐड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
देहरादून
हिमांशु नैथानी स्मारक ओएनजीसी बैडमिन्टन हॉल में परिचय समारोह सुनिश्चित हुआ है। समारोह डीएवी कॉलेज में शुरू किए गए। विभिन्न विभागों में कोर्स को लेकर इंडक्शन मीटिंग रखी गई। जिसमें सम्मिलित लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। इस अवसर पर डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों के पढ़ने और सीखने के अनुभव को बढ़ाने और समृद्ध करने के उद्देश्य से ऐड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर दीपक कुमार पांडे सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा (विधि सेल) ने कहा कि ऐड-ऑन-कोर्सेस छात्र छात्राओं के कैरियर में नई संभावनाएं लाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में विभिन्न ऐड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स हैं, जैसे कि वैदिक मैथमेटिक्स, वर्मीकंपोस्ट टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन सेलिंग, जीएसटी सर्टिफिकेशन कोर्स, एथिक्स एटीट्यूड एंड इमोशनल इंटेलिजेंस, इंट्रोडक्शन टू वेस्टर्न म्यूजिक, क्रिएटिव लर्निंग स्किल डेवलपमेंट, डेवलपमेंट ऑफ बुक रीडिंग एंड कैपेसिटी है। उन्होंने बताया कि जो कॉलेज में छात्रों के सीखने के अनुभव को बढ़ाने और समृद्ध करने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीखने के लिए और अधिक समग्र दृष्टिकोण और साथ-साथ विभिन्न व्यवसायों के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए शुरू किए गए हैं। ये पाठ्यक्रम निस्संदेह छात्रों की कई शैक्षणिक, पेशेवर और उद्यमशीलता की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करेगी। इस अवसर पर बताया गया कि डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के सभी नियमित छात्रों के लिए पंजीकरण खुले हैं। इस अवसर पर बताया गया कि ऑनलाइन पंजीकरण में कर सकते हैं। इस अवसर पर पंजीकरण फॉर्म संबंधित पाठ्यक्रम समन्वयक के पास ऑफलाइन मोड में भी उपलब्ध रहेंगे।

