भाजपा देश हित में काम कर रही : निशंक

रुड़की

भाजपा रुड़की विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड सह प्रभारी और सांसद रेखा वर्मा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मण्डल प्रभारी भीम सिंह, मण्डल अध्यक्ष संजय त्यागी, संजीव तोमर, जिला महामंत्री अरविन्द गौतम, प्रवीण सिंधू, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश गिरि, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा देश के हित में काम कर रही है। देश की जनता ने चुनाव में अपना कीमती वोट भाजपा के पक्ष में देकर केंद्र और राज्य की कमान भाजपा के हाथों में दी है। उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ऐसा कार्यकर्ता है जो समाज सेवा के लिए हर वक्त तत्पर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *