मंजाकोट और खोला कड़कोट में मनाया प्रवेशोत्सव
श्रीनगर गढ़वाल
कीर्तिनगर विकासखंड के राइंका मंजाकोट चौरास व राइंका खोला कड़ाकोट में प्रवेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर नए बच्चों के विद्यालय में प्रवेश करने पर उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंजाकोट के प्रधानाचार्य कलम सिंह रावत, एसएमसी अध्यक्ष धन सिंह नेगी, पीटीए अध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, शिक्षक डा.अशोक बडोनी, प्रमोद तिवाड़ी, किरन घिल्डियाल, मनीष चमोली, मनोज उनियाल, खोला कड़ाकोट के प्रधानाचार्य सतीश बलूनी, कल्पना पासवान, अजय, डीएस रावत, सुनीति सेमवाल, डा.अजय रौतेला, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
