परीक्षा की आंसर-की पर 28 मार्च तक आपत्ति मांगी
हरिद्वार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से बीते पांच मार्च को आयोजित की गई कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र की चारों सीरिज की आंसर-की जारी कर दी गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आंसर-की पर अभ्यर्थियों से 28 मार्च तक आपत्ति मांगी है। इस संबंध में आयोग के सचिव की ओर से वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है।

