उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल प्रभारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

हरिद्वार

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल प्रभारी के हरिद्वार महानगर कांग्रेस सेवादल के कार्यशाला में न पहुंचने पर सेवा दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। जबकि इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित पर भी नियमों को ताक पर रखते हुए नियुक्तियां देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओें का आरोप है कि नियुक्तियां ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ही कर सकते हैं और हटाने का हक भी उन्हें हैं। कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी सवाल खड़े किए। मुख्य संगठक मोनिक धवन ने कार्यकारी अध्यक्ष पर नियमों को ताक पर रखकर नियुक्ति देने का आरोप भी लगाया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मंजू रानी, मीना कपूर, विनोद अरोड़ा, पूजा अरोड़ा, फयाज अली, वीर प्रताप चौहान, राहुल पाल, ममता कश्यप, बलवीर सिंह रावत, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *