एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

देहरादून

सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर का समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील कुमार रजिस्ट्रार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार रहे, जिन्होंने विस्तार से स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व बताया। इस अवसर पर इसके साथ ही स्वयंसेवियों को गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के भ्रमण हेतु आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में डी आर रवि जिला समन्वयक एनएसएस, ने स्वयंसेवियों को एनएसएस की बारीकियां विस्तार से समझाई। इस अवसर पर समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर के आर जैन प्राचार्य डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी अतिथिगणों का स्वागत डॉक्टर राकेश लाल शाह वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर इसके साथ ही डाक्टर राकेश लाल शाह द्वारा स्वयंसेवियों की एक सप्ताह की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को जो सप्ताह भर तक शिविर में सिखाया गया उसे अपने जीवन में उतारने के लिए आह्नान किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिवम खनेडा, दिव्यांशु रावत, नीरज शर्मा, मुकुल बिज्लवान, अंशुल आर्य, युवराज बिष्ट, दीपक चमोली, आर्य थापा इत्यादि का गुरुजनों द्वारा विशेष धन्यवाद किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *