छात्रों को कराया धूम्रपान के दुष्प्रभावों से अवगत

नई टिहरी

राजकीय महाविद्यालय पावकी में शुक्रवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर आओ गांव चले उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें, मुहिम के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय धूम्रपान निषेध समिति संयोजक ओमवीर तथा सदस्य गुंजन जैन ने छात्रों को धूम्रपान से होने वाल दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाया। कहा तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटका, शराब आदि अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से जीवन में जहां दुष्प्रभाव पड़ता हैं,वहीं परिवार में कलह, सामजिक अपराध के साथ आर्थिक नुकसान भी होता है। समिति सदस्यों ने छात्रों से अपने गांव स्तर पर धूम्रपान को लेकर सर्वें का सुझाव भी दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. छाया चतुर्वेदी ने छात्रों से अपने गांव और आसपास रहने वाले लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिये प्रेरित करने को कहा। परिचर्चा में डॉ. संगीता बहुगुणा, तनुआर बाली, रेखा सिंह, संजय कुमार, सुभाष, राजेंद्र,निखिल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *