प्रॉपर्टी डीलर पर मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश

लेन-देन को लेकर शहर के नामी प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में विवाद के बाद अब दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में शिकायत पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को कई धाराओं में आरोपी बनाया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गंगानगर निवासी अतुल पुत्र स्व. आरके गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मानव पुत्र मंजीत जौहर ने हरिद्वार रोड स्थित एमजे प्रोपर्टी कार्यालय में बुलाया। आरोप लगाया कि लेन-देन को लेकर बातचीत में पहले गाली-गलौच की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मंजीत जौहर के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि इसी मामले में मोहित जैन निवासी गणेश विहार, ऋषिकेश ने भी अतुल गुप्ता के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुटी है। बता दें कि, मोहित जैन से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी को लेकर दो अप्रैल को कई व्यापारी कोतवाली भी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *