त्यूनी अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि को नाकाफी बताया

देहरादून

सरकारी तंत्र और तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन के इंतजाम अपर्याप्त होने से नाराज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के साथ त्यूनी-चकराता हाईवे पर गेट बाजार त्यूनी के तिराहे में सड़क पर धरने में बैठ गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर आपदा के समय लापरवाही व उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है जो नाकाफी है। उन्होंने कहा कि वहीं जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि को बढाया जाना चाहिए और सरकार को इस ओर तत्काल प्रभाव से सोचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *