तीन दोपहिया चोरी
हरिद्वार
शहर में अलग अलग जगह से तीन दोपहिया वाहन चोरी कर लिए गए। वाहन स्वामी देवाशीष शर्मा निवासी मोहल्ला आचार्यन कनखल ने पुलिस को सूचना दी उसकी मोटरसाइकिल शहीद भगत सिंह घाट के पास से चोरी कर ली गई। उधर, ज्वालापुर क्षेत्र में देसी शराब के ठेके से चंद कदम की दूरी पर मुकेश कुमार निवासी पांडेवाला की भी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। दूसरी तरफ सिडकुल से प्रेम सिंह निवासी निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद चौहान मोहल्ला की मोटरसाइकिल कमरे के बाहर पार्क की गई थी, जहां से उसे चोरी कर लिया गया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

