चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन को एसपी की अनूठी पहल

उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने में महज एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। जनपद उत्तरकाशी चारधाम यात्रा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण एवं पावन स्थल है। यहां पर चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव मां यमुना की उद्गम स्थली श्री यमुनोत्री धाम एवं गंगा जी का उद्गम स्थल श्री गंगोत्री धाम स्थित हैं। प्रतिवर्ष लाखों की तादाद मे श्रद्धालु यमुनोत्री व गंगोत्री यात्रा पर आते हैं। इस बार चारधाम यात्रा-2023 के सुगम व बेहतर संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक अनुठी पहल की शुरुआत करते हुये चारधाम यात्रा पर बाहरी प्रान्तों से आने वाले श्रृद्धालुओं/तार्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न भाषाओं जैसे-हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती आदि में यातायात साईन बोर्ड व मार्ग दर्शिकायें तैयार की गयी हैं साथ ही तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं की सहायता हेतु चारधाम हेल्पलाइन नम्बर 7455939993 भी जारी किया गया। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी द्वारा बताया गया कि गत वर्षो की यात्रा से सबक लेते हुए धामों पर बाहरी प्रान्तों से पधारनें वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत इस बार उत्तरकशी पुलिस द्वारा यह प्रयास किया गया है, ये मल्टीलिंग्वल साईन बोर्ड व मार्गदर्शिकायें श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के यात्रा मार्गों पर मुख्य-2 स्थानों पर लगाये जायेंगे। तीर्थयात्रियों हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बर 7455939993 चौबीस घण्टे चालू रहेगा। इस नम्बर पर तीर्थ यात्री यात्रा से सम्बन्धित समस्याओं व पुलिस सहायता ले सकेंगे। चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक, अनुज कुमार’ द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा के सुगम एवं सरल संचालन में तथा तीर्थयात्रियों का बहुत अच्छे तरीके से मार्गदर्शन करने में एसपी की यह पहल बेहद हेल्पफुल होगी, चारधाम यात्रा-2023 हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में हमारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं, इस बार सभी तीर्थ यात्रियों व श्रद्धालुओं को एक बेहतर एवं सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *