सीनियर खिलाड़ियों ने मारी बाजी
रुड़की
बी-24 बैडमिंटन एकेडमी निर्मल करनाल हरियाणा में सीनियर खिलाड़ियों में बाजी मारी है। राणा स्पोर्ट बैडमिंटन एकेडमी के सीनियर खिलाड़ी ओम प्रकाश पाल और दिनेश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही श्रेय भाटिया और अंजुम अशरफ ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर राणा स्पोर्ट बैडमिंटन एकेडमी का नाम रोशन किया। बैडमिंटन एकेडमी करनाल में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राणा स्पोर्ट एकेडमी रुड़की ने इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान बीबी गुप्ता, आरके मिश्रा, विनायक गुप्ता, सीएम राणा, तरुण त्यागी, राधे लाल शर्मा, अनुराग नेगी, संजय शर्मा, राहुल आर्य, मधुलिका चौधरी, अलका गुप्ता और डॉ. नवीन आदि मौजूद रहे।

