युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में जुटे कांग्रेसी

चमोली

यूथ कांग्रेस के द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम में जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज के दौर में केन्द्र और राज्य सरकार लोकतंत्र को दबाने का कार्य कर रही है। युवा लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होंगे। गोपेश्वर में शनिवार को यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिला प्रभारी उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्या पुरोहित, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उषा , पीसीसी सदस्य अरविंद ,राजेंद्र रावत देवेन्द्र फर्स्वाण, अंशुल भंडारी कॉलेज, लक्ष्मण बिष्ट, नितिन खनेड़ा, सागर, राकेश दानू, किशन बर्तवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *