गुड्डी को नहीं मिला उचित मुआवजा

रुद्रप्रयाग

विकासखंड जखोली की ग्राम बुढ़ना एकलिंग निवासी गुड्डी देवी 44वर्ष पत्नी अवतार सिंह डेढ़ वर्ष पूर्व जंगल में भालू के हमले में गम्भीर रूप से घायल हुई थी,जिससे महिला की एक टांग बूरी तरह जख्मी हो गयी थी और आनन फानन में महिला को सीएचसी जखोली इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर हेल्थ सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर इलाज के लिए भेज दिया था। इलाज के दौरान गुड्डी देवी की जांघ जहां भालू ने अपने नाखूनों से पूरे मांस को फाड़ दिया था उस जगह की डाक्टरों द्वारा सर्जरी की गयी। वन विभाग द्वारा गुड्डी देवी को इलाज के लिए मात्र बीस हजार रुपये दिये थे,लेकिन ये धनराशि इलाज के लिए काफी नहीं थी। वहीं गुड्डी देवी ने बताया कि आज डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद भी वन विभाग ने अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *