25 अप्रैल को लगेगा कीर्तिनगर में बहुउद्देशीय शिविर
नई टिहरी
आगामी 25 अप्रैल को ब्लॉक कीर्तिनगर के बागसैंण सिल्काखाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से डीएम डा. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में किया जायेगा। शिविर में आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों के प्रमाण-पत्र भी बनाये जायेंगे।

