टिहरी में पैराग्लाइडिंग पायलटों ने एडवांस प्रशिक्षण लिया
नई टिहरी
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से प्रतापनगर से टिहरी बांध की झील से सटे कोटी कॉलोनी में सप्ताह भर तक उतराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये 21 पैराग्लाइडिंग पायलट को एसआईवी का एडवांस प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडिंग ने हवा में दुर्घटना की आशंका के मध्यनजर स्वयं के साथ पर्यटक को बचाने के गुर सीखे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से प्रतापनगर की पहाड़ियों से कोटी कॉलोनी स्थित टिहरी बांध की झील तट पर बीते एक सप्ताह तक 20 युवक और एक युवती पैराग्लाडिंग प्रशिक्षक की एसआईवी साइट का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक तानाजी टॉकवे ने कहा कि पैराग्लाइडिंग एसआईवी साइट प्रशिक्षण के लिये प्रतापनगर से कोटी कॉलोनी तक देश के सबसे उपयुक्त स्थानों में से एक है। बताया प्रशिक्षण के दौरान पायलट को हवा में पैराग्लाइडिंग में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका दिखती है,तो वह उस स्थिति में स्वयं के साथ पर्यटक का किस तरह से बचाव करें। प्रशिक्षण में सभी 21 पैराग्लाइडिंग पायलटों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि पैराग्लाइडिंग एसआईवी साइड प्रशिक्षण हेतु प्रतापनगर का चयन किये जाना पैराग्लाइडिंग का शौक रखने वाले स्थानीय युवाओं को रोजगार का लाभ मिलेगा। भविष्य में प्रतापनगर से कोटी कालोनी तक पैराग्लाइडिंग साइड प्रशिक्षण के रुप में विकसित किया जाऐगा। मौके पर उत्तराखंड पर्यटन परिषद एयरो स्पोर्ट्स विशेषज्ञ शंकर बोरा, प्रशिक्षक आकाश कुंडरे, विक्की ठाकुर, विजय ठाकुर, अजय ठाकुर, दर्शन पंवार आदि मौजूद थे।

