व्यापार मंडल ने किया घनसाली विधायक का सम्मान , जागर सम्राट प्रीतम की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक
नई टिहरी
व्यापार मंडल चमियाला की ओर से घनसाली विधायक का सम्मान समारोह किया गया। इस अवसर पर जागर सम्राट व लोक गायक डॉ. प्रीतम भरतवाण ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। चमियाला व्यापार मंडल ने एक निजी होटल में घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह का सम्मान समारोह किया गया,विधायक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ व्यापार मंडल भवन शिलांयास की आधार शिला रखी। व्यापार मंडल की ओर से ने विधायक का माल्यार्पण और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और लोक गायिका सीमा पंगरियाल ने बांद अमरावती, मेरी बसंती,सरूली मेरु जिया लगीगे सहित कई गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागर सम्राट के गीतों को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड पड़ी। विधायक ने कहा कि चमियाला बाजार नगर पंचायत के साथ चारधाम यात्रा का एक मुख्य पड़ाव के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है। कहा कि बाजार के विकास में व्यापारियों और व्यापार मंडल के अहम योगदान है। विधायक ने व्यापार मंडल के लिए भवन निर्माण की घोषणा के साथ उसका शिलान्यास किया। कार्यकम में विशिष्ट अतिथि भागीरथी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट ने कहा कि जागर और लोकगीत पहाड़ की समृद्ध संस्कृति है,जिन्हें जीवित रखने का कार्य प्रीतम भरतवाण बखूबी कर रहें हैं। मौके पर कविता तिवाड़ी, आनंद बिष्ट,मंडल, ममता नौटियाल, व्यापार मंडलध्यक्ष सूरत सिंह रावत, शैलेन्द्र रतूड़ी,प्रदीप कुमार,दिनेश भजनियाल,रामकुमार कठैत,गोविंद राणा,परमवीर पंवार,अरुणोदय नेगी,प्रशांत जोशी, पूरब सिंह नेगी,चंदमोहन नौटियाल आदि मौजूद रहे।

