प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की अपील

नई टिहरी

  राइंका मरोड़ सकलाना के शिक्षक डॉ.त्रिलोक सोनी ने पृथ्वी दिवस पर प्राकृतिक संसाधनों को बचाने हेतु वेबिनार के माध्यम गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है, उससे आने वाला समय कष्टदायी होगा। कहा समय के साथ पृथ्वी में उपजे प्राकृतिक संसाधनों को बचाया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहें। मुख्य वक्ता अविनाश सिंह ने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थ के लिये प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुद दोहन कर करा है, जिसका प्रभाव हमारे वातावरण के साथ जीवन पर पड़ रहा है। कहा कि पृथ्वी मनुष्यों की जरुरतों को पूर करती है, हमें भी पृथ्वी का ध्यान रखना होगा, तभी जीवन सरलता से जिया जा सकेगा। योगेंबर पोली और आरुनव पोली ने अपने जन गीतों के माध्यम से लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की। वेबिनार गोष्ठी में अरुण उनियाल, लक्ष्मण राणा, पवन कुमार, डीपी कोठारी, भुवन भट्ट, डॉ. गजेंद्र, डॉ. गीता, राजेंद्र रावत, कुलदीप चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, राजवीर, रोशन, शिवशंकर, नवदीप, मुकेश, पूजा, साक्षी, किरन सोनी, कमला, मोनिका, सुभाष नौटियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *