नील गायों से किसान परेशान

रुड़की। क्षेत्र में नील गायों के आतंक से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि नील गाय किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इन पर अंकुश लगाने मांग करते हुए पत्र भेजा गया है। किसान यशवीर सिंह, राजपाल सिंह, भोला सिंह, फिरोज अहमद, जयवीर चौधरी, प्रदीप कुमार, घनश्याम, सुशील गौतम आदि का कहना है कि खेतों में खड़ी हरे चारे की फसल, गन्ने की फसल को नीलगाय भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल के अलावा खेतों में लगाए गए पॉपुलर के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नीलगाय पॉपुलर के छोटे पेड़ों को जो इसी वर्ष लगाए गए हैं उन्हें तोड़कर नुकसान पहुंचा रही हैं। नील गायों का झुंड जिस खेत में घुस जाता है उस खेत में खड़ी फसल को तबाह कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *