गन्ने की रेड रोट बीमारी वाली प्रजाति न लगाएं

रुड़की। नारसन कलां में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने किसानों को सरकार की योजनाओं के अलावा आधुनिक कृषि की जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डॉ. सत्य विकास ने पशुपालकों को पशुओं के दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी। इसके अलावा पशुओं की देखरेख की जानकारी भी उपलब्ध कराई। उत्तम शुगर मिल की ओर से गन्ना विकास विभाग के सतेंद्र सहरावत ने किसानों को बताया कि अभी तक किसानों के लिए गन्ने की कोशा 0238 वैरायटी काफी लाभदायक साबित हो रही थी। लेकिन इसमें अब रेड रोट नाम की बीमारी लग गई है। लिहाजा किसान अब इस वैरायटी से दूरी बना लें। उन्होंने बताया कि गन्ने की 1523 वैरायटी रोग रोधी वैरायटी है। जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। चीनी मिल की तरफ से इसका बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान अभी से इसकी नर्सरी लगाने की तैयारी शुरू कर कर दें। इसके अलावा उद्यान विभाग के पवन चौहान ने किसानों को बागवानी की जानकारी देने के अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान गौतम चौधरी, सनद कुमार, आजाद सिंह, राकेश कुमार, विजय कुमार, यूके सक्सेना, प्रवेश देवी, राजकुमार सिंह वीरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *