बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल

रुड़की। मंगलौर मार्ग पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुड़की सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मंगलौर क्षेत्र के गांव गदरजुड्डा निवासी सनुज पुत्र नकली अपने साथी परदेशी पुत्र रामपाल निवासी चंद्रपुरी के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान लंढौरा में काली मंदिर के पास स्थित पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से घायल युवक का नाम पता नहीं मिल पाया है। घायलों को सेवा 108 से रुड़की सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि गंभीर रूप से घायल हुआ युवक कहां का रहने वाला है अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *