प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया पुनर्वास केंद्र में खोला जाएगा शिशु सदन

 

हल्द्वानी। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर संवासिनियों का हाल जाना। इस दौरान संवासिनियों ने समस्याए मंत्री को बताईं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से संवासिनियों की समस्या हल करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार संवासिनियों के प्रति गंभीर है और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने रसोईघर, कक्ष, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया। पुनर्वास केंद्र में शिशु सदन न होने पर मंत्री ने कहा कि इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने भवन की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *