उर्गम के बडगिंडा तोक से 41 परिवारों के पुनर्वास को 1.84 करोड़ जारी

चमोली

राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की संस्तुति के बाद जोशीमठ तहसील के अन्तर्गत ग्राम उर्गम के तल्ला बडगिंडा तोक के 41 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु पुनर्वास नीति-2021 के अनुसार प्रति परिवार भवन निर्माण हेतु 4 लाख, गोशाला निर्माण हेतु 15 हजार, विस्थापन भत्ता 10 हजार तथा काश्तकारों को स्वयं का व्यवसाय हेतु 25 हजार सहित समेकित रूप से कुल 41 परिवारों को 1.84 करोड़ की धनराशि शासन से अवमुक्त की गई है। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा द्वारा जिलाधिकारी चमोली को जारी पत्र में इस बात की जानकारी दी गई है। ग्राम प्रधान मिंकल देवी ने इस हेतु राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा है कि उनके गांव के तल्ला बडगिंडा तोक के 44 परिवार प्रभावित है, लेकिन तीन परिवार भूमिहीन होने के कारण उन्हें यह सहायता सरकार द्वारा नहीं मिल पा रही है। कहा कि वे सरकार से गुजारिश करतीं हैं कि इन तीनों भूमिहीन परिवारों को विस्थापन हेतु भूमि और सहायाता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *