नगर निगम चलायेगा सफाई अभियान नगर निगम चलायेगा, सफाई अभियान

रुद्रपुर। गर्मी के सीजन और आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम शहर में स्वच्छता अभियान और कीटनाशक छिड़काव का अभियान चलायेगा। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर रामपाल सिंह ने सफाई सुपरवाईजरों की बैठक पर सफाई अभियान चलाने को निर्देश दिया। इस दौरान मेयर रामपाल ने कहा कि गर्मी के सीजन में संक्रामक बिमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू और मलेरिया फैलने की संभावना भी बनी रहती है। साथ ही मानसून के दौरान जलभराव की संभावना भी बनी रहती है। इसे देखते हुए शहर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलायें। इस दौरान बैठक में सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर, अमित नेगी, गौतम कुमार, कर्म सिंह दानू, लक्ष्मण चौहान, राजीव,सुनील कुमार, रघुवीर,संदीप, राजपाल, महेंद्र सिंह धामी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *