08करोड़ की लागत से होगा खटीमा में  बाढ़ सुरक्षा का कार्य

रुद्रपुर। खटीमा क्षेत्र में लगभग आठ करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा के कार्य होंगे। इसके लिए दो नालों देवकला-वनभुड़िया व गोरखा नाले में अलग-अलग पार्ट में आठ टेंडर निकाले गए हैं। यह सभी योजनाएं मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ एएस नेगी ने बताया कि खटीमा तहसील में देवकला के वन भुड़िया नाले में 800 मीटर, डेढ़ किमी., ढाई किमी., तीन किमी. में बाढ़ सुरक्षा के काम होने हैं। इसके अलावा नौगवांनाथ हल्दू में गोरखा नाले का निर्माण होना है। इसमें 790 मीटर, एक किमी., पांच किमी. में बाढ़ सुरक्षा के कार्य होने हैं। दोनों नालों में यह काम आठ करोड़ से अधिक की लागत से किया जाना है। बरसात के समय नाले में आने वाले पानी से होने वाले भूकटाव से आम लोगों विशेष रूप से किसानों को राहत मिलेगी। राणा थारू परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा ने कहा कि यह दोनों नालों में हर साल बरसात के दिनों में किसानों की जमीन कट रहे थे। लंबे समय से किसान नालों में सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ सुरक्षा योजना में इस काम को रखा था। राणा ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा दीवार बनने से भूकटाव होने से बचेगा। उन्होंने सीएम धामी का इसके लिए आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *