जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे डायरिया और वायरल फीवर की चपेट में

बागेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे डायरिया और वायरल फीवर की चपेट में हैं। चार दिन के भीतर 150 बच्चों को अभिभावक घर ले जा चुके हैं। पांच बच्चों का अब भी इलाज चल रहा है। अधिकांश बच्चे डायरिया की चपेट में आए गए थे। तीन दिन तक डॉक्टरों की टीम स्कूल में बनी रही। अब हालात काबू में हैं। इसलिए दल भी वापस आ गया है। सीएमओ भी स्कूल का निरीक्षण कर चुकी है। करीब चार दिन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय के 17 बच्चे बीमार हो गए थे। एक साथ इतने बच्चे बीमार होने से अभिभावक दहशत में आ गए। पहले दिन सात दूसरे दिन छह बच्चे घर गए। अब तक 440 में से 105 बच्चों को अभिभावक घर ले गए हैं। तीन दिन तक डॉक्टरों का दल स्कूल में डटा रहा। कुछ बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में चला। शुक्रवार शाम सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने भी स्कूल और अस्पताल का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। डॉक्टरों की टीम ने पहले दिन 84 और दूसरे दिन 64 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। अब भी पांच बच्चे अस्वस्थ्य हैं। उन्हें दवा दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश बच्चे डायरिया से पीड़ित थे। एक बच्चे को टाइफाइड की शिकायत थी। उन्हें खानपान में परहेज रखने, सुबह-शाम टोपी और मौजे पहनने की सलाह दी है। गरम पानी पीने और ठंड से बचने को कहा है।
स्कूल में डायरिया की चपेट में आए अधिकांश बच्चे ठीक हो गए हैं। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर इलाज के लिए घर ले गए हैं। फूड प्वॉइजनिंग जैसा कोई मामला नहीं है। कोहरे के कारण ठंड अधिक हो रही है।   – कमलेश कुमार पांडे, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, गरुड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *