समस्याओं को लेकर ओमकार एन्क्लेव पित्थूवाला खुर्द निवासियों का डीएम को ज्ञापन
देहरादून
समस्याओं के समाधान के लिए ओमकार एन्क्लेव पित्थूवाला खुर्द के निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही कार्यवाही करने की मांग की है। इस अवसर पर जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि कॉलोनी के विक्रेताओं द्वारा कॉलोनी में आने वाली समस्त सरकारी और गैर सरकारी सुविधाओं में व्यवधान डालने का कार्य किया जा रहा है। भूमि खाता संख्या 1374 खसरा नम्बर 2133 स्थित मौजा आकेडियाग्रांट परगना पछवादून, जिला देहरादून से स्वर्गीय शुलेख चंद, गोपीचंद, स्वर्गीय किशन चन्द्र व ओमप्रकाश में उपरोक्त भूमि को आवासिय उपयोग हेतु 30-35 लोगों को विक्रय कर दी गई है। ज्ञापन में कहा गया कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा बैनामा में 20 और 25 फिट का रास्ता दर्शाया गया है। उपरोक्त विक्रेताओं के पुत्रो द्वारा पेयजल विभाग द्वारा पानी की पाइप लाइन डाली जा रही थी जिसको उपरोक्त विकयेताओं के पुत्रों द्वारा रूकवा दिया गया पुरी कॉलोनी के रास्ते पर विवाद कर सभी सरकारी सुविधाओं जैसे तथा नगर निगम द्वारा सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा था जिसको भी उपरोक्त के पुत्रों द्वारा नगर निगम के कर्मचारियो के साथ दुसव्यहार कर सीसी का निर्माण भी रूकवा दिया गया, जबकि इस पूरी कॉलोनी के अन्दर नगर निगम के द्वारा प्रस्तावित सड़क बिछी हुई है। ज्ञापन में कहा गया कि यहां पर रोड़ और अन्य सुविधाएँ न होने की वजह से बरसात के दिनों में रास्ता पूरी तरह बन्द हो जाता है और कॉलोनी के बच्चे स्कूल जाने से भी वंचित रह जाते है। ज्ञापन में कहा गया कि इन विक्रेताओं द्वारा जब भी रास्तें में कोइ सरकारी सुविधायें आती है तो उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा अड़चन डाल कर गाली गलोच कर झगडें पर उतारू हो जाते है। इस अवसर पर अनेकों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

