वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों का धरना  प्रदर्शन

रुड़की

ठेकेदार द्वारा एक माह का वेतन न दिए जाने से नाराज ठेका सफाई कर्मियों ने नगरपालिका कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासन का कहना है कि उनकी ओर से ठेकेदार को भुगतान किया जा चुका है। नगर पालिका के पास नियमित कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। इसके कारण सफाई कार्य के लिए ठेके पर कर्मचारियों को रखा गया है। मंगलवार को नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मी कार्य बहिष्कार कर नगरपालिका कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि उन्हें मार्च का वेतन नहीं दिया गया है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली का कहना है कि नगर पालिका ठेकेदार को भुगतान करती है। मार्च के महीने में ऋषिकेश निवासी एक ठेकेदार को सफाई का ठेका दिया गया था। ठेकेदार की ओर से ही कर्मचारियों को भुगतान किया जाता है। बताया कि अप्रैल का भुगतान भी कर दिया गया है। मई माह खत्म होने पर भुगतान कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *