अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग:  देव संस्कृति विवि, तनुष और आयुष क्रिकेट अकेडमी जीते

देहरादून

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, तनुष क्रिकेट एकेडमी और आयुष क्रिकेट एकेडमी ने अपने अपने मुकाबले जीते। देहरादून में मंगलवार पहला लीग मैच डीआइएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर ए-3 स्पोर्ट्स और तनुष क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। ए-3 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवरों में सभी विकेट खोकर 197 रन बनाए। इसमें शौकीन खान ने सर्वाधिक 67 रन का योगदान दिया। तनुष एकेडमी की ओर से हर्षवर्धन ने सर्वाधित तीन विकेट लिए। तनुष एकेडमी ने 24.1 ओवर में लक्ष्य हांसिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की। उत्कर्ष पांडेय ने 94 और उदय शंकर ने नाबाद 74 रनों का योगदान किया। आयुष क्रिकेट ग्रांउड में दूसरा लीग मैच आयुष क्रिकेट एकेडमी और सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। आयुष एकेडमी ने पहले खेलते हुए 40 ओवरों में आठ विकेट खोकर 243 रन बनाए। यशदीप ने सर्वाधिक 61 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलूनी एकेडमी 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 151 रन ही बना पाई। आयुष एकेडमी की ओर से जतिन शर्मा, अमित न तीन-तीन विकेट चटकाए। तीसरा लीग मैच देव संस्कृति विश्वविद्यालय और द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स एकेडमी के मध्य एमएएमसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। देव संस्कृति विवि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 309 रन बनाए। इसमें वासुदेव ने 102 रन, उत्कर्ष ने 73 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोणाचार्य एकेडमी 28 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई। देव संस्कृति की ओर से गेंदबाजी में अभय नयाल ने 5 विकेट विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *