बिजली चोरी में आठ के खिलाफ मुकदमा
रुड़की। ऊर्जा विभाग की टीम ने शनिवार को खड़खड़ी दयाला गांव में छापेमारी कर आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी थी। अवर अभियंता नवीन कुमार ने रमेश, दीपक, बबलू, राकेश, अनिल, प्रमोद, कर्मवीर और मनोज के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

