शांतिभंग में सगे भाईयों का चालान
रुड़की। पेड़ काटने को लेकर भाइयों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के मानक मजरा गांव में सगे भाईयों में खेत से पेड़ को काटने को लेकर विवाद में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एहसान और इरशाद का शांतिभंग में चालान किया है।

