वृक्षों के बिना जीवन की परिकल्पना पृथ्वी पर संभव नहीं-संजय  

भाषा विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

लखनऊ

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो.एन.बी.सिह के संरक्षण व कुलसचिव संजय कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलसचिव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर हैं, वृक्षों के बिना जीवन की परिकल्पना पृथ्वी पर संभव नहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. जावेद अख्तर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना मानवीय विकास पूरी तरह संभव नहीं है, हमें इसे संरक्षित रखने के लिए लगातार वृक्षारोपण करते रहना चाहिए। जिससे हमारा विश्वविद्यालय परिसर हरा भरा बना रहे। इस दौरान डॉ.नलिनी मिश्रा समन्वयक, महिला अध्ययन केंद्र तथा एएनओ, एनसीसी डॉ. ले. बुशरा अलवेरा ने महिला छात्रावास में कुलसचिव की उपस्थिति में फलदायक वृक्षों का रोपण किया। साथ ही डॉ.नलिनी ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य पर पडऩे वाले पर्यावरण के प्रभाव के प्रति जागरूक किया। एएनओ, एनसीसी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लिया तथा भविष्य में पर्यावरण को हरा भरा बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नलिनी मिश्रा, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. शचींद्र शेखर, डॉ. अभय कृष्णा एवं डॉ. जफरून नकी, रोवर्स रेंजर्स के प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ सुदीप, एनसीसी की प्रभारी ले.डॉ बुशरा अलवेरा, कुलानुशासक डॉ. नीरज शुक्ल, उपकुलानुशासक डॉ. नलिनी मिश्रा, सहायक कुलानुशासक डॉ. बुशरा अलवेरा तथा डॉ .मनीष कुमार सहित भाषा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *